Monday, August 6, 2012

ये जिंदगी तुम्हारी शुक्रगुज़ार है... contd.


Continued From:  ये जिंदगी तुम्हारी शुक्रगुज़ार है...

तेरे  साथ  जो  बीता  था, 
हँसता  हुआ 
बेशकीमती  सा 
यूं  तो  वो  एक  अरसा  सा  था 
पर  न  जाने  क्यों  गुजर  गया 
वो  चाँद  लम्हों  सा |

अनगिनत  यादें  सिमिटी  हुई  हैं  
हर  उस  लम्हे  में 
यादें मुस्कराहटों  की 
यादें  खिलखिलाहटों  की 
यादें  शरारतों  की 
और 
यादें  शिकायतों  की  |


वो जो भी था
ये जो भी है
उसके लिए
मेरे दोस्त,
ये जिंदगी तुम्हारी शुक्रगुज़ार है ||

Wednesday, April 25, 2012

तुम रात और मैं रौशनी ...

मेरे अस्तित्व की वजह
तुम ही तो हो |
और मेरे होने का उद्देश्य भी
तुम ही हो |
फिर क्यों,
तुम्हें हटाना

तुम्हें मिटाना
मेरी जिंदगी की परिभाषा सी है |
तुम भी तो अद्भुत से ही हो,
मुझे ख़ुशी हो

अपने होने पे
इसलिए तुम सब छुपा लेते हो,
अपने अनंत विस्तार में |
तुम हो अँधेरी काली रात
और मैं,
तुमसे लड़ती हुई एक रौशनी ||